भागलपुर

शराबबंदी के बावजूद नवगछिया इलाके में हर शाम जमकर छलकता है जाम ।।

  • स्मैक कारोबार भी पसार रहा पांव

बसंत कुमार चौधरी/नवगछिया। कुख्यात और अपराध के मामले में पूरे बिहार में चर्चित पुलिस जिला नवगछिया को लेकर भले ही प्रशासनिक स्तर पर सुधार की अथक कोशिशें जारी है लेकिन यहां पर कानून का राज कायम होना मुश्किल ही दिख रहा है। नवगछिया के गांव-गांव में अपराधियों का बोलबाला है। हर माह इलाके में एक दो हत्या हो जाना और छोटी-छोटी बातों पर हथियार चमकना आम बात है। भूमि विवाद, प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिस के अलावे अपराध बढाने के लिए सबसे अहम भूमिका शराब की भी है। यहां के गांवों में शराबबंदी के बाद भी हर रोज खूब जाम छलकता है। इतने साल बीतने को आए लेकिन अबैध शराब की बिक्री इस इलाके में कभी नही थमी। इलाके के हर थाना क्षेत्रों से प्रतिदिन कमोबेश देशी विदेशी शराब की बरामदगी और शराब के नशे में हंगामा करते लोगों के पकड़े जाने का मामला सामने आता रहता है जो यह स्पष्ट करता है कि अबैध शराब का काला कारोबार यहां जोरशोर से फलफूल रहा है। सवाल उठता है कि जब शराबबंदी है तो यहां शराब आती कहाँ से है? किसके दम पर गांव-गांव में यह अबैध धंधा चल रहा है? क्या पुलिस का खुफिया तंत्र ध्वस्त हो चुका है? या फिर मिलीभगत है? आलम यह है कि शराब के बाद अब गाजा और स्मैक जैसा महंगा और जहरीला नशा यहां पाँव पसार रहा है। जिसमे कम उम्र के बच्चे व युवा इसके शिकार हो रहे हैं। स्थिति यह है कि घर बैठे एक फोन पर आसानी से शराब, गाजा और स्मैक उपलब्ध हो जाती है। हां कीमत जरूर बढ़ गई है। नवगछिया पुलिस जिले के अधिकांश पुराने दागी इस समय शराब, गाजा और स्मैक के अबैध काले कारोबार से जुड़े है।

शराब के बाद अब गाजा और स्मैक का कारोवार भी पसार रहा पांव ।।

नवगछिया पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्रों में इस समय भरपूर मात्रा में शराब, गाजा के बाद अब स्मैक भी बहुत तेजी से पसर रहा है। पहले तो नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी, नौनिया पट्टी, भवानीपुर, तेतरी, जिरोमाइल आदि जगहों पर स्मैक मिलता था लेकिन अब बिहपुर, खरीक, नारायणपुर, झंडापुर क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर स्मैक कारोबारी अपना धंधा बेरोकटोक कर रहे हैं। पुलिस के द्वारा स्मैकर पर कार्यवाई भी जारी है लेकिन स्मैक कारोबारी अपना जाल बहुत ही तेजी से बिछाकर इस कारोबार को पसार रहे हैं। पुलिस को इसपर विशेष कार्यवाई थाना स्तर पर करने की जरूरत है। बिहपुर, झंडापुर, नारायणपुर के क्षेत्र में भी स्मैक बिक रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button