भागलपुर

नाथनगर: पुरानीसराय मोड़ स्थित पोखर में प्रतिमाओं का विसर्जन 12 अप्रैल को लेकर शांति समिति की बैठक ।। Inquilabindia

नाथनगर: पुरानीसराय मोड़ स्थित पोखर में प्रतिमाओं का विसर्जन 12 अप्रैल को लेकर शांति समिति की बैठक।

भागलपुर । नाथनगर । चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी को लेकर मंगलवार को नाथनगर थाना परिसर में इंस्पेक्टर मो. सज्जाद हुसैन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 12 अप्रैल को बाबा मनसकामनाथ मंदिर में स्थापित नौ भुजा वाली मां दुर्गा की प्रतिमा समेत सभी प्रतिमाओं का विसर्जन पुरानीसराय मोड़ स्थित पोखर में किया जाएगा।

चंपा नदी में पानी की कमी बताते हुए सदर एसडीओ व सिटी डीएसपी ने पुरानीसराय मोड़ स्थित पोखर का जायजा लेने के बाद इसकी अनुमति दी है। बैठक के क्रम में नाथनगर सार्वजनिक पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू यादव ने बताया कि कोरोना काल के खत्म होने के तीन साल बाद सीटीएस मैदान में एक बार फिर से ऐतिहासिक मेला लगने जा रहा है।

समिति के सदस्यों द्वारा कहा गया कि दोनों समुदाय के लोग आपसी भाईचारा के साथ सभी त्योहारों को मनाएंगे। त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर पूजा समिति द्वारा
विसर्जन शोभायात्रा का रूट तय
नाथनगर इलाके में 12 अप्रैल को बाबा मनसकामननाथ मंदिर से निकलने वाली विसर्जन शोभायात्रा सीटीएस मैदान, आयुर्वेद कॉलेज, सुभाष चौक, केबीलाल रोड, नाथनगर थाना चौक होते चंपापुल से आगे पुरानीसराय मोड के पास विर्सजन के लिए चिन्हित पोखर तक जाएगी।

नाथनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि विसर्जन शोभायात्रा के दौरान बड़े वाहनों के परिचालन पर थोड़ी देर लिए रोक लगाई जा सकती है।नाथनगर इलाके को साफ-सफाई के अलावा महिला बल की तैनाती, सीआइएटी की तैनाती, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, सीसीटीवी कैमरा आदि का उपलब्धता की मांग प्रशासन से किया गया है। बैठक में सदर एसडीएम धनंजय कुमार एवं सिटी डीएसपी प्रकाश कुमार तथा नाथनगर सीओ स्मिता झा भी शामिल थीं। मौके पर नाथनगर पूजा समिति अध्यक्ष पप्पू यादव, महामंत्री देवाशीष बनर्जी, भवेश यादव, जियाउर रहमान, अशोक राय, राजू महाराणा, संजय यादव, नीलम देवी, हाजी कलीम, सिकंदर आजम, जुम्मन अंसारी, नेजाहत अंसारी, मो. अय्याज एवं मो. रिजवान आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button