भागलपुर

सबों की सहमति से तुलसीपुर मौजा में स्थानांतरित की गई मजार ।

सबों की सहमति से तुलसीपुर मौजा में स्थानांतरित की गई मजार ।

नई जगह चिन्हित कराने पहुंचे एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ समेत छह थानों के थानाध्यक्ष के साथ डेढ़ सौ पुलिसकर्मी थे मुस्तैद ।

  • मजार स्थानांतरण का कार्य प्रारंभ

नवगछिया। बिहपुर-वीरपुर एनएच (NH) 106 मीसिंग लिंक निर्माण कार्य में बिहपुर के हरियो के पास टॉल प्लाजा के सफल निर्माण को लेकर रास्ते मे हजरत गुम्मा शाह रहमतुल्ला अलैय के मजार को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने को लेकर रविवार को जनहित में मजार कमेटी, धर्मगुरू व गणमान्य के साथ अनुमंडल प्रशासन की बातचीत के बाद मजार को स्थानांतरित करने के लिए दो जगहों को सबकी सहमति से चिन्हित किया गया था। वही सोमवार को पुनः सबों के विचार से दाता के मजार को समीप ही तुलसीपुर मौजा में स्थापित करने पर विचार के बाद मजार स्थानांतरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

IMG 20221128 144129 1

नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार ने बताया मजार के स्थानांतरण में जो भी नियम व खर्च होगा उसे प्रशासन की ओर से पूरा किया जाएगा। यह सडक इस इलाके के लोगो के लिए एक सौगात है। सडक निर्माण होने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। क्षेत्र की पहचान बढ़ेगी। यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। मौके पर एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार, बिहपुर बीडीओ सतीश कुमार, सीओ रोहित कुमार, आरओ आमिर हुसैन, नारायणपुर बीडीओ हरिमोहन कुमार, खरीक बीडीओ, सीओ, बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, झंडापुर के प्रभारी ओपीध्यक्ष मनोज चौधरी, नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार, भवानीपुर ओपीध्यक्ष रमेश कुमार साह, खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान, स्माइलपुर थानाध्यक्ष एजाज रिजवी समेत डेढ़ सौ से अधिक पुलिसकर्मी, एफकांस कंपनी के पदाधिकारी, मजार कमेटी, धर्मगुरू व गणमान्य भी उपस्थित थे। इस मौके पर पूरे आदर्श माहौल में मजार के लिए नई जगह पर जमीन को चिन्हित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button