खगड़िया

जदयू विधायक ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा कर अतिशीघ्र समस्याओं का किया समाधान

बिहार स्टेट हेड श्रवण आकाश की ये खास रिपोर्ट

खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता विधानसभा के जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार ने बाढ़ प्रभावित गाँव जैसे माधवपुर, विष्णुपुर और मुरादपुर सहित कबेला पंचायत अंतर्गत डुमरिया खुर्द और जागृति टोला के हर घर का निरीक्षण किया ।

IMG 20210815 WA0050

वहीं निरिक्षण के दौरान गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी सुबास चंद्र मंडल और परबत्ता अंचलाधिकारी अंशु प्रसून भी मौजूद दिखे, प्रेस कॉन्फ्रेंस में परबत्ता विधानसभा के जदयू विधायक डाॅक्टर संजीव कुमार ने कहा की परिस्थिति वाकई भयावह है। इतना भीषण बाढ़ आज तक मैंने नहीं देखा ।

IMG 20210818 WA0037

माधवपुर पंचायत का एक भी ऐसा घर नही बचा जो पानी के अंदर नही था। बीते दिन मेरे विशेष आग्रह पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सम्पूर्ण जीएन रिंग बांध का निरीक्षण किये, तत्पश्चात परबत्ता विधानसभा के जदयू विधायक डाॅक्टर संजीव कुमार ने जीएन रिंग बांध को पूरी तरह बोल्डर पिचिंग कराने का माँग किया और वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आव देखा ना ताव अगले हीं वित्तीय वर्ष में कराने की बात कह डाली !

वहीं बाढ़ की भीषण विभीषिका को देखते हुए परबत्ता विधानसभा के जदयू विधायक डाॅक्टर संजीव कुमार ने कहा की अगले साल मुरादपुर से लेकर कबेला तक रिंग बांध का निर्माण कर दिया जाएगा और हर सड़क को ऊंचा किया जाएगा ताकि आने समय में बाढ़ से बचा जा सके..!
अंततः कवेला पंचायत के डुमरिया खुर्द ग्राम का भी लगभग तीन हिस्सा भाग बाढ़ से प्रभावित हो चुका । जिसे विधायक डॉ संजीव ने स्थल से ही अधिकारियों को निर्देश दिया हर घर को पन्नी , राशन ,दवाई के साथ मवेशियों के खाने के लिए तत्काल व्यवस्था की जाय । इस विभीषिका को देख कर विधायक ने गहरी चिंता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button