Uncategorizedभागलपुर

राजद के निर्वाचन पदाधिकारी मो.असलम खान ने सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष एंव प्रधान महासचिव को किये मनोनीत ।।

भागलपुर सुलतानगंज के अशौका गार्डन मे राजद कार्यकर्ताओं कि अहम बैठक कि गई।इस बैठक मे मुख्य अतिथि के रुप मे निर्वाचन पदाधिकारी मो.असलम खान थे।सभी राजद कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन पदाधिकारी मो.असलम खान जी को फुलमाला पहनाकर स्वागत किये।साथ ही राजद निर्वाचन पदाधिकारी मो.असलम खान ने सर्वसम्मति से नगर परिषद के नगर अध्यक्ष अफरोज आलम एंव नगर परिषद के प्रधान महासचिव विभूति यादव को मनोनीत करने पर फुलमाला पहनाकर स्वागत किये।साथ ही दुसरी तरफ अकबरनगर मे निर्वाचन पदाधिकारी अशौक यादव एंव डबलु यादव ने अकबरनगर नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष प्रियेस कुमार उर्फ जे.पी.यादव को सर्वसम्मति से मनोनीत किये जाने पर राजद कार्यकर्ताओं ने फुलमाला पहनाकर स्वागत किये।इस दौरान सभी मनोनीत सदस्यों ने पार्टी कि मजबूती के लिये कार्य करने कि बात कही।इस दौरान राजद जिला उपाध्यक्ष दिलिप गुप्ता, विवेकानंद यादव,शिशिर रंजन सिंह,राजपती यादव,अजीत कुमार सहित इत्यादि राजद कार्यकर्ता मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button