भागलपुर

शिवप्राण मैटी मिशन ऑफ इण्डिया के संस्थापक बाबू प्राणमोहन पोद्दार की 18वीं पुण्यतिथि मनाई

शिवप्राण मैटी मिशन ऑफ इण्डिया के संस्थापक बाबू प्राणमोहन पोद्दार की 18वीं पुण्यतिथि मनाई

नवगछिया। ‘परमारथ के कारण साधु ने धरा शरीर” उक्त पंक्ति बाबू प्राणमोहन पोद्दार की जीवन पर चरितार्थ होती है। उक्त बातें शिवप्राण मैटी मिशन ऑफ इण्डिया के संस्थापक बाबू प्राणमोहन पोद्दार की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मिशन सचिव डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी नें कहा। मौके पर डॉ सुबोध कुमार मिश्रा, गोपाल कुमार पोद्दार, अमरेश कुमार झा ने बाबू प्राण मोहन पोद्दार को त्याग का प्रतिमूर्ति बताया। अपना पूरा जीवन सामाजिक कार्यों में लगाते हुए शिवप्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया जैसी स्वयं सेवी संस्था की स्थापना की और ये संस्था भी समाज में कार्यरत है। आम लोगों को सिख लेनी चाहिए। मौके पर पुष्पराज श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव, अमर कुमार, सोनू पोद्दार, नंदन कुमार, शिवराज, सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button