भागलपुर

जमीन को लेकर दो पच्छो में जमकर चला तलवार और फरसा ।

भागलपुर जिला में आए दिन जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष देखी जाती रही है। वही एक मामला अकबरनगर थाना छेत्र का प्रकाश में आया है। जहा जमीन के लिए जमकर तलवार और फरसा चला है।जिसमे दोनो तरफ से कई लोग घायल है। वही घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में किया जा रहा है।वही घायल मुरलीधर पोद्दार और वीरेंद्र पोद्दार उर्फ पप्पू पोद्दार ने बताया की हम अपने रसीकपुर मस्जिद के पास खाद बीज के दुकान पर बैठा था की तभी जनार्दन साह उर्फ सिकचिल्ली जितेंद्र शाह ,उसकी पत्नी और बेटी के द्वारा तलवार और फरसा से सुबह तकरीबन 9 बजे सुबह में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है ।

जिसका इलाज मायागंज अस्पताल में किया जा रहा है। वही उक्त के द्वारा बताया गया ।की हमलोग दूसरे से 2007 ईस्वी में जमीन खरीदा था। और मोटेशन करा कर उसपर रह रहा था।लेकिन उक्त अपराधी के द्वारा अधिकारी से साठ गाठ करके जमीन का गलत तरीके से जमाबंदी कायम कराकर रसीद कटवा लिया गया है।वही मुरलीधर पोद्दार ने बताया की मैं जिससे जमीन खरीदा था वो भी उसपर 30 वर्ष पूर्व से अपना मकान बनाकर रह रहा था। नंदकिशोर साह के बेटा गुरुदेव साह से हमलोग जमीन लिखवाए थे। उसके बाद से जमीन का जामबंदी कायम कराकर हम और हमारा परिवार रह रहा था।वही अकबरनगर थाना प्रभारी द्वारा बताया गया। की दोनो पच्छो में जमीन को लेकर पूर्व में भी विवाद कई दफा हो चुकी है। उक्त घटना घटित हुई है।लेकिन दोनो तरफ से अभी तक आवेदन नही दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button