नवगछिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा रेलवे माल गोदाम समीप तालाब किनारे और संतोषी माता मंदिर के परिसर में 25 गुलमोहर और महोगनी के पौधे लगाए गए। वही पूर्व में संस्था द्वारा लगाए गए पौधे बड़े होकर पुष्पित होने लगे, वृक्ष की विशालता बढ़ने लगी है। कुछ पौधे वृक्ष का रूप ले रहे हैं। उस छांव में लोग अपनी थकान दूर किया करते हैं।
बता दें कि संस्था द्वारा पिछले 5 सालों मे नवगछिया रेलवे स्टेशन, अनुमंडल अस्पताल, कचहरी परिसर आदि जगहों पर विभिन्न तरह के पौधे लगाए गए जो अब वृक्ष का रूप ले लिया है। बरसात के मौसम में संस्था द्वारा निशुल्क पौधे का भी वितरण किया जाता है। मौके पर चंद्रगुप्त शाह, श्रीधर शर्मा, अशोक केडिया, राजीव गुप्ता, शंभू चिरानिया, संतोष साह, राकेश चौधरी आदि थे।