भागलपुर

नवगछिया में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार, 4 ट्रैक्टर जब्त

नवगछिया | 24 फरवरी 2026
पुलिस जिला नवगछिया में अवैध बालू खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान मौके से चार ट्रैक्टर (डाला सहित) भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस को 23 फरवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि खरीक थाना क्षेत्र के सिकिया गंगा घाट, लोदीपुर में अवैध रूप से सफेद बालू का खनन किया जा रहा है।

img 20240801 wa00017040687439974309214

सूचना मिलते ही खनन विभाग भागलपुर और खरीक थाना की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को रंगेहाथ पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी
बिट्टू कुमार, निवासी लत्तीपुर (थाना बिहपुर)
अमीर कुमार, निवासी खैरपुर
सिटू कुमार, निवासी नरकटिया (थाना खरीक)
तीनों आरोपी जिला भागलपुर के रहने वाले हैं।
इस मामले में खरीक थाना कांड संख्या 52/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ BMMC एक्ट और MMDR एक्ट 1957 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button