भागलपुर

कुर्बन भैरवपुर बगीचे में 26 जून को डिलीवरी बॉय अजीत कुमार की हत्या का हुआ खुलासा,हत्यारे दयानंद मंडल की हुई गिरफ्तारी, खोले कई राज ।।

भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के कुर्बन भैरवपुर बगीचे में 26 तारीख को डिलीवरी ब्वॉय अजीत कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। जिस मामले में पुलिस ने गांव के ही दयानंद मंडल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के क्रम में उसने हत्याकांड की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। वही दो अन्य अभियुक्तों के बारे में भी पुलिस को बताया है, कि वह लोग भी घटना में शामिल थे।

जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं घटना के कारण को लेकर उसने बताया कि गांव की ही एक महिला के साथ मृतक का अवैध संबंध था। जिसकी तस्वीर दयानंद ने खींच ली थी और वह लगातार महिला को फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। जिस पर दयानंद उससे बात करने के लिए बगीचे में गया था। जहां दोनों के बीच नोकझोंक हुई और दयानंद ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने घटना मैं प्रयोग किए गए हथियार दबिया को बरामद कर लिया है। वही हत्यारोपी का खून से सना गंजी भी पुलिस ने बरामद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button