Uncategorizedभागलपुर

राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह 2022 का आयोजन ।। Inquilabindia

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय गौरीपुर लत्तीपुर में सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ग नवम एवं दशम के छात्र/छात्राओं ने खेलों के विभिन्न स्वरूपों में उत्साहित होकर भाग लिया। कबड्डी में वर्ग दशम के छात्रों ने जीत दर्ज की तथा स्पून एंड मार्बल प्रतियोगिता में वर्ग नवम की निशा कुमारी तथा रस्सी कूद में वर्ग दशम की संतोषी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सभी विजेताओं और उप विजेताओं के बीच मेडल का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, खेल शिक्षक जयंत राज, नीरज कुमार एवं सभी शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे। इस आयोजन से बच्चों में बहुत ही उत्साह का माहौल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button