भागलपुर

तेज रफ्तार टैंकर ने 62 वर्षीय वृद्ध को रौंदा मौके पर ही दर्दनाक मौत, टैंकर चालक फरार, वाहन जप्त ।। Inquilabindia

नवगछिया। पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा ओपी क्षेत्र के एनएच 31 कुमादपुर चौक के समीप रविवार की सुबह तेज रफ्तार टैंकर संख्या- बीआर 10 जीसी 0859, ने एक वृद्ध को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक रँगरा कुमादपुर निवासी मोगलीधर्म ठाकुर 62 वर्ष बताया जाता है। जानकारी के अनुसार मृतक वृद्ध कुमादपुर एनएच 31 स्थित हनुमान मंदिर के निर्माण के लिए वाहन चालकों से चंदा वसूल रहा था। तभी तेज रफ्तार टैंकर चालक ने अनियंत्रित होकर वृद्ध को रौंद दिया। टैंकर का अगला पहिया शरीर पर चढ़ने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि घटना के बाद मौके से टैंकर चालक फरार हो गए। हादसे की सूचना रंगरा पुलिस को मिलने के बाद आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रंगरा उप स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस मंगवाया ताकि घायल की इलाज हो सके लेकिन एंबुलेंस ड्राइवर की मनमानी की वजह से ना तो वृद्ध की जान बच पाई ना ही अस्पताल तक पहुंच पाया | इधर घटना के बाद नवगछिया-खगडिया मुख्य मार्ग घंटो जाम हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटाया। वही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया।
इधर घटना की सूचना मृतक के घरवालों को दी गई जिसके बाद परीजन रोते चिल्लाते अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। मृतक वर्षो से उसी मंदिर में रहकर मंदिर की देखरेख में रहते थे साथ ही मंदिर निर्माण के लिए कभी कभी वाहन चालकों से चंदा लेते थे। इस बारे में रँगरा थानाध्यक्ष महताब खान ने बताया कि घटनास्थल से उक्त वाहन को जप्त कर लिया गया है, आगे की कार्यवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button