भागलपुर

बार एसोसिएशन में अध्यक्ष सहित कुल 28 पदों पर चुनाव होगा।। Inquilabindia

नवगछिया – नवगछिया बार एसोसिएशन में अध्यक्ष सहित कुल 28 पदों पर चुनाव होना है. इस बाबत गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दिया गया. जानकारी देते हुए चुनाव पदाधिकारी रामजी मिश्रा ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना को लेकर एक कॉपी बिहार बार काउंसिल को भी भेज दी गई है. उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को चुनाव होना है. गुरुवार को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। जिसमें कुल 509 सदस्य की सूची है. मतदाता सूची में आपत्ति को लेकर 19 से 22 तारीख तक आपत्ती जमा लिया जाएगा. 23 तारीख को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा. विभिन्न पदों के लिए नामांकन 24 और 25 तारीख को 11:30 बजे से 4:00 बजे तक लिया जाएगा स्कूटनी 26 तारीख को 11:30 बजे तक होगा और नाम वापसी 26 तारीख को 12:00 से 4:00 बजे तक लिया जाएगा 27 तारीख को फाइनल सूची प्रकाशित की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button