अगुवानी सुल्तानगंज पुल निर्माण कार्यस्थल में हुई नाव हादसे में लापता मजदूर, खोजबीन जारी

Screenshot 2022 1113 211126
IMG 20221113 WA0007 1

श्रवण आकाश, खगड़िया की कलम से

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत अगुवानी- सुल्तानगंज पुल निर्माण कार्य में रविवार सुबह हुई नाव हादसे में लापता मजदूर । प्राप्त जानकारी अनुसार सियादतपुर अगुवानी पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग नवटोलिया निवासी सुदामा यादव के 27 वर्षिय पुत्र ब्रजेश यादव ने अपना नाव पुल निर्माण कार्य में भाडा पर लगाया था, जो रविवार के सुबह हादसे में लापता बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार ब्रजेश यादव की शादी छः वर्ष पुर्व हीं मुंगेर जिले के इतौफिर गांव में पत्नी चंदा देवी के साथ हुई थी। जिसे वर्तमान में 4 वर्ष के पुत्र उत्सव कुमार और 2 वर्ष की पुत्री मीठी कुमारी हैं। इतना हीं नहीं इनके एक छोटा भाई जितेन्द्र यादव सहित एक बहन रीता देवी भी है। इतना ही नहीं लापता ब्रजेश यादव के पिता सुदामा यादव किसान हैं और खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं। जबकि वहीं इनकी माता गृहिणी का काम करतीं हैं।

IMG 20220309 WA0010 1
Screenshot 2022 1113 211104

वहीं सियादतपुर अगुआनी के पंचायत समिति सदस्य मिथलेश कुमार, उपसरपंच सह प्रखंड सरपंच संघ कोशाध्यक्ष बिकेश राय समेत स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अगुवानी सुल्तानगंज पुल निर्माण कार्य के पाया नंबर 11 के पास निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को उतारा जा रहा था। इसी दौरान स्थानीय बोलचाल की भाषा में बाजरा से नाव टकरा गई और नाव हादसे का रुप ले लिया। जहां नाव पर सवार कई मजदूर लापता हो गए। स्थानीय लोगों की बातों पर अगर भरोसा करें, तो ब्रजेश यादव सहित अन्य 4 मजदूरों की लापता होने की बात बताई जा रही हैं।

IMG 20221113 WA0009
IMG 20220107 WA0015 1

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच चुके थे। जहां काफी प्रयत्न के बाद अर्थात घंटों बाद एसडीआरएफ टीम पहुंची और देर रात तक लापता लोगों की खोजबीन में जुटी रही, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं लोग उहापोह की स्थिति में हैं। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से गंगा तट पर लाव लश्कर सहित परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाल, परबत्ता सीओ चंदन कुमार के साथ-साथ ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ देर रात तक लापता लोगों की खोजबीन की प्रतिक्षा में डटे रहे। अंततः कोई लापता लोगों की बरामदगी नहीं होने को लेकर मायूशी अवस्था में घर वापसी आनी पड़ी।

IMG 20220506 WA0009 1
IMG 20221113 WA0007

वहीं इस मामले को लेकर परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि सुचना मिलते हीं पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां घटनाक्रम के निर्धारित कारणों की बातें अब तक सामने नहीं आ सकी है। क्योंकि प्रत्यक्षदर्शी मजदूर से बातचीत नहीं होने तक कुछ कहना मुश्किल है। इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया कि अब तक में इस घटनाक्रम में ब्रजेश यादव लापता हैं। शेष अन्य लोगों की लापता की बातें जबतक लापता ब्रजेश के साथ मजदूर से बातचीत नहीं होगी, मैं इसकी पुष्टि नहीं कर सकता।

IMG 20221113 WA0014

वहीं इस मामले पर परबत्ता जदयू विधायक डाक्टर संजीव कुमार ने कहा कि रविवार की सुबह पुनः अगुवानी सुल्तानगंज पुल निर्माण कार्य के दौरान पुल निर्माण कंपनी की लापरवाही से एक होनहार और मेरे प्रिय भाई समान ब्रजेश यादव की दुर्घटना में मौत हो गई है। हमारी संवेदना पीड़ित परिवार के प्रति है। यह पुल मौत का पुल बन गया है। पुल निर्माण कंपनी की लापरवाही से तीन दर्जन से ज्यादा लोगों ने अभी तक अपनी जान गंवाई है। सरकार और जिला प्रशासन अविलंब पुल निर्माण कंपनी कि लापरवाही पर इनसे जुड़े अधिकारियों पर कानूनी कारवाई करे और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *