जहर की पुड़िया बेचने वाले 7 तस्कर को पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार ।

IMG 20221114 WA0169
[espro-slider id=5813]

जहर की पुड़िया बेचने वाले 7 तस्कर को पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार

भागलपुर में लगातार नशीले पदार्थ बेचने वाले तस्करों पर प्रशासन विशेष टीम की गठन कर उनको धर दबोचने का काम कर रही है, भागलपुर जिला अन्तर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत एन एच 80 पर विगत रात्रि अजय पेट्रोल पंप के सामने फंटा यादव के दुकान पर लोदीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर छापामारी की। लोदीपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा व संजय सिंह के नेतृत्व में छापामारी की गई।मौके पर उक्त दुकान से आभाष आंनद, सागर कुमार, सुरेन्द्र महलदार, चंदु यादव उर्फ चंदन, सोनू यादव, अमित कुमार व नितेश चौधरी को 1.65 ग्राम गांजा, प्रतिबंधित कफ सिरप, 4 मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन और 14 हजार 240 रुपये नगद बरामद की गई। वहीं उक्त नशेड़ी युवक के परिजनों ने थाना परिसर में हंगामा किया और कहा कि हमारा बच्चा निर्दोष है साहब उसे छोड़ दिया जाए। परंतु लोदीपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बड़ी गंभीरता से परिजनों को समझाया और उक्त मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *