भागलपुर

शराब व अन्य मामले में कई गिरफ्तार, देशी शराब बरामद ।।

शराब व अन्य मामले में कई गिरफ्तार, देशी शराब बरामद ।।

नवगछिया। बिहपुर एएलटीएफ प्रभारी चंदन दुबे ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहपुर थाना पुलिस के सहयोग से सोमवार को थाना क्षेत्र के मिल्की में छापेमारी कर 20 लीटर देशी शराब के साथ मिल्की निवासी महेश चौधरी की पत्नी विंटू देवी को उसके घर से गिरफ्तार कर मंगलवार के दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वही नवगछिया न्यायालय प्रथम जीआर नम्बर- 159/2011 के वारंटी भोकल ठाकुर को गिरफ्तार कर मंगलवार के दिन मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वही गोपालपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के हरनाथचक चौक पर छापेमारी कर शराब के नशे में स्थानीय निवासी विपिन सिंह और तूफानी सिंह की गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गोपालपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अभिया गाँव मे छापेमारी कर मद्ध निषेध व उत्पाद अधिनियम मामले के प्राथमिकी अभियुक्त बबलू मंडल को उसके घर से 2 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नवगछिया के एसटी नम्बर- 521/19 के वारंटी नारायणपुर भवानीपुर ओपी क्षेत्र के बिरबन्ना निवासी भोला यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी कार्यालय नवगछिया से निर्गत प्रेस नोट के अनुसार जाह्नवी टीओपी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के क्रम में 16 हजार रुपिया जुर्माना वशूला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button