भागलपुर

वाहन चेकिंग के क्रम में एक रायफल बरामद, पुलिस के नजर से अपराधी भागने में रहे सफल ||

नवगछिय पुलिस जिला के कदवा ओपी थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में रविवार को बालू घाट के पास चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में पुलिस को देख कर भाग रहे एक अपराधी का रायफल पुलिस ने बरामद कर लिया है. रायफल 315 का है. पुलिस ने मौके से ही एक वीवो कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल और एक पल्सर मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है.

WhatsApp Image 2021 03 29 at 10.57.34 1

जानकारी मिली है कि मधेपुरा की ओर से बालू घाट की ओर जा रहे एक बाइक सवार ने जैसे ही पुलिस टीम को देखा कि वह भागने लगा. जिसके बाद पुलिस बलों ने मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया. अंततः मोटरसाइकिल सवार अपराधी ने अपना बाइक, रायफल और मोबाइल मौके पर ही छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठा कर मधेपुरा के ही खोपड़िया गांव की ओर भाग गया.

IMG 20210327 WA0023

पुलिस उक्त अपराधी का पता लगाने का प्रयास कर रही है. मामले की प्राथमिकी कदवा ओपी थाने में दर्ज कर ली गयी है. इस अभियान में कदवा के थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, मणिकांत साह, शोभाकांत पासवान, हीरालाल राय भी शामिल थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button