भागलपुर

मितू जिलाध्यक्ष व जवाहर नवगछिया पुलिस जिला राजद पंचायती राज के बने प्रधान महासचिव

अनिल,सुभाष,नरेंद्र व प्रिंस प्रदेश सचिव बनाया गए।

गुरुवार को नवगछिया पुलिस जिला राजद पंचायत राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष व प्रधान महासचिव काे प्रदेश राजद पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मनोनयन पत्र सौंप दिया।प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गोपालपुर प्रखंड के कमलाकुड के अमर यादव की पत्नी सह पंचायत की मुखिया मितू देवी व नारायणपुर प्रखंड के आशाटोल निवासी जवाहर शर्मा को प्रधान महासचिव बनाया गया है।

मितू देवी ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है।उस पर मैं सबों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करूंगी।वहीं बताया गया कि प्रदेश राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव पद पर खरीक प्रखंड के बगरी निवासी अनिल यादव समेत नारायणपुर के नरेंद्र कुमार उर्फ भूपेंद्र यादव व पैक्स अध्यक्ष सुभाष यादव बिहपुर के बिक्रमपुर निवासी प्रिस भारती को मनोनीत किया गया है।नवगछिया राजद जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान ने बताया कि प्रदेश कार्यालय में उर्पयुक्त नेताअों को मनोनयन पत्र सौंपने के मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह,पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव,वृषिण पटेल, श्याम रजक,उदयनारायण चौधरी,प्रदेया प्रवक्ता अरूण कुमार यादव,तनवीर हसन,मदन शर्मा व निर्भय अंबेडकर आदि मौजूद थे।उर्पयुक्त नव मनोनीत पार्टी नेताओं को प्रमोद चौबे,केदार शर्मा,कलीम खां,विरेंद्र चोपडा,मणिलाल पासवान,प्रत्युष कुमार,विंदेश्वरी शर्मा, अच्छेलाल शर्मा,सबोध यादव,मनोज यादव,कपिलदेव मंडल,पिंकू यादव,गौरीशंकर यादव,लड्डू यादव अरविंद दास आदि ने शुभकामनाएं दी है।विश्वास जताया कि इनके नेतृत्व व कुशल मार्गदर्शन में पंचायत राज प्रकोष्ठ पुलिस जिले समेत पूरे राज्य में भी काफी मजबूत होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button