भागलपुर

सुलतानगंज नगर परिषद द्वारा कोरोना संक्रमण में हुए मृत्यु पर निःशुल्क दाह संस्कार का स्थल निरक्षण सभापति निलम देवी ने किए।

भागलपुर सुलतानगंज में नगर परिषद द्वारा कोरोना संक्रमण को लेकर एक ठोस कदम उठाई गई है।इस मामले नगर परिषद के सभापति निलम देवी ने शमशान घाट पर कोरोना संक्रमण में हुए लोगों की मृत्यु होने पर निःशुल्क दाह संस्कार की व्यवस्था को लेकर एक केन्द्र बनाया गया।इसी को लेकर सभापति नीलम देवी ने स्थल निरक्षण करते हुए मिडिया को बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के किसी भी वार्ड में कोरोना संक्रमण होने पर अगर किसी कि मृत्यु होने पर निःशुल्क दाह संस्कार किया जाएगा।इसको लेकर नगर परिषद के कई कर्मचारियों को गंगा घाट पर एक केन्द्र बनाकर नियुक्त कर कोरोना संक्रमण में हुए मृत्यु के लिए तर्तपर लगे हुए हैं।इस दौरान नगर परिषद के कर्मचारी राजीव रंजन,दिलिप दुबे,विनोद मल्लिक एंव कई कर्मचारी मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button