भागलपुर

सुल्तानगंज थाना के समीप चलाया गया वाहन व मास्क चेकिंग अभियान।


भागलपुर सुल्तानगंज थाना के समीप मास्क व वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान पुलिस प्रशासन ने लॉकडॉन को देखते हुए। जिला प्रशासन के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष लाल बहादुर के निर्देश पर एसआई अशोक सिंह ने थाना के समीप वगैर हेलमेट एवं बिना कागजात व बिना मास्क के चल रहे दर्जनों दो पहिये वाहन को पकड कर फाईन वसुले गए। । साथ ही बगैर हेलमेट व कागजात चल रहे लोगों को पकड कर फाईन वसुले गए।। थाना अध्यक्ष लाल बहादुर ने बाइक से सफर कर रहे लोगो को हिदायत देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए मास्क पहना जरूरी है। एवं मोटरसाइकिल से यात्रा कर रहे लोगो को अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना अति आवश्यक है।। इस चेकिंग अभियान मे थाना के कई पुलिसकर्मी व महिला पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button