भागलपुर

पति पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करने आए पिता को पुत्र ने दिया धक्का मौके पर हुई मौत।

भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड के बाथ थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में बुधवार की देर शाम में हो रहे एक परिवार के बीच परिवारिक झगड़े में बीच-बचाव करने आए पिता को पुत्र ने दिया धक्का जिससे कि पिता का पैर फिसल जाने से वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत मौके पर ही हो गई। मृतक की पहचान मकुनी मंडल पिता स्वर्गीय सुखदेव पहलवान उम्र 65 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पुत्र सुनील कुमार और पुत्र वधू खाना बनाने को लेकर आपस में लड़ रहे थे ,तभी उनके पति मकुनी मंडल बीच-बचाव में गए जिससे कि उसके पुत्र सुनील कुमार ने उन्हें धक्का दे दिया और वह गिर गया जिससे कि उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को देने पर घटना स्थल पर बाथ थाना पुलिस पहुच कर शब को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मायागंज भेज कर घटना की छानबीन मे जुट गई हैं।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button