भागलपुर

कहकशां परवीन का क्षेत्रीय दौरा

कहकशां परवीन का क्षेत्रीय दौरा


रवींद्रनाथ ठाकुर नवगछिया। सन्हौला प्रखंड जदयू के अध्यक्ष राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में 15 जुलाई गुरुवार को जदयू के वरिष्ठ नेत्री सह राज्यसभा के पूर्व सदस्य कहकशां परवीन ने प्रखंड के भुडिया , महिया , विसासपुर , पोठिया , वैसा , छात्पटिया , भवानीपुर अमदंडा सहित दर्जनों गांवों का दौरा कर जनता की समस्या से अवगत हुए । पूर्व सांसद कहकशां परवीन ने अपील कि कोरॉना महामारी से सावधान रहें । मास्क पहने, एक दूसरे से दूरी बना कर रहे । भीड़ से बचे । कोविंड 19 की वैक्सीन जरूर ले । वैक्सीन के बारे में आफ़वा से बचे । कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग अपने अपने गांव , वार्ड , में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करने का प्रयास करेंगे । अमदांडा में जिला जदयू सचिव मो सज्जाद आलम की बेटी की शादी में शरीक हुए । इस मौके पर पार्टी के जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ओझा , जदयू नेता बांका विधानसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी राजकुमार मंडल , जिला जदयू उपाध्यक्ष सह अमधिया पंचायत के मुखिया शत्रुघ्न सिन्हा , पोठिया पंचायत के मुखिया कुंजबिहारी चोधरि , लोकसभा क्षेत्र की युवा मोर्चा के प्रभारी भावेश मंडल , किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल मंडल , अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मंसूर आलम , सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार साह , नोसद आलम , पवन कुमार सिंह कुसवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं साथ चल रहे थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button