भागलपुर

सीतारामपुर सरकारी धर्मशाला में टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन

सीतारामपुर सरकारी धर्मशाला में टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन

भागलपुर से अमरजीत सिंह की रिपोर्ट

वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए सिर्फ और सिर्फ वेक्सी नेशन कराना, सोशल डिस्टेंसिंग बना कर रखना, मास्क लगाना और बार बार अच्छे से हाथ धोते रहना इसी से हम कोरोना की जंग को लड़ सकते हैं ऐसा कुछ कहना है डब्ल्यूएचओ का। वहीं दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जल्द से जल्द पूरे बिहार में वैक्सीनेशन का कार्य हो जाए इसके लिए काफी तन्मयता से टीम गठित किए हैं और प्रत्येक जिला के जिला अधिकारी को ही इसका मुख्य कर्ता-धर्ता बनाया गया है इसी एवज में आज सरकारी धर्मशाला सीतारामपुर सुल्तानगंज में कोविड-19 के तहत 208 लोगों को वैक्सीन का डोज दिया गया इस अवसर पर सहयोग के रूप में जदयू के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रोफेसर संजय कुमार मंडल रीना देवी मिथिलेश कुमार चौधरी कौशल किशोर सिंह सदानंद कुमार मनोज कुमार वर्मा सुभाष चंद्र शाह सचिन कुमार गुप्ता आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button