कटाव पीड़ितों से मिले BJP नेता जिला परिषद गौरव राय ।। InquilabIndia

Screenshot 20210803 040258
[espro-slider id=5813]

नवगछिया अनुमंडल के खरीक प्रखंड अंतर्गत चोरहर के मेरचा में हो रहे कोसी नदी के भीषण कटाव का निरीक्षण करने खरीक के जिला परिषद गौरव राय पहुंचे ।

मौके पर उन्होंने कहा कि बहुत भयंकर कटाव हो रहा है । सरकार और प्रशासनिक पदाधिकारी को आगे बढ़कर मदद करना चाहिए लेकिन पीड़ित को कोई मदद नहीं मिल पा रहा है अगर जल्द ही कटाव पर काबू नहीं पाया गया तो चोरहर, मेरचा, रतनपुरा गांव का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा । वही मौके पर उपस्थित कटाव पीड़ित को आश्वासन देते हुए जिला परिषद ने कहा कि वह इस मामले में जल्द ही मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री सहित वरीय पदाधिकारी को सूचित करेंगें और जल्द ही बचाव कार्य शुरू करने का पूर्ण प्रयास करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *