देश

Karnataka: गोहत्या पर बयान देकर फंसे सिद्धारमैया के मंत्री, गाय लेकर सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा कार्यकर्ताओं ने के वेंकटेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर उसकी पांच गारंटी योजनाओं को भी अभी तक लागू नहीं

करने का भी आरोप लगाया।

कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार के मंत्री के वेंकटेश के गोहत्या को लेकर दिए गए बयान से सियासी पारा चढ़ गया है। मंत्री के बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता गायों को लेकर सड़कों पर उतरे। बता दें कि के वेंकटेश ने अपने एक बयान में कहा कि ‘अगर भैंसों को मारा जा सकती है तो गायों को मारने में क्या दिक्कत है ?

के वेंकटेश के बयान के खिलाफ सड़कों पर उतरे बीजेपी कार्यकर्ता
के वेंकटेश के इस बयान के विरोध में बेंगलुरु में भाजपा कार्यकर्ता गायों के साथ सड़कों पर उतरे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने के वेंकटेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर उसकी पांच गारंटी योजनाओं को भी अभी तक लागू नहीं करने का भी आरोप लगाया। भाजपा ने इसे लेकर भी बेंगलुरु में धरना प्रदर्शन किया।

गोहत्या कानून में संशोधन कर सकती है कांग्रेस सरकार
बता दें कि कर्नाटक में भाजपा सरकार ने साल 2021 में गोहत्या के खिलाफ कानून बनाया था। अब कर्नाटक सरकार उस कानून में संशोधन पर विचार कर रही है। राज्य के पशुपालन मंत्री के वेंकटेश के बयान से भी इसके संकेत मिल रहे हैं। के वेंकटेश ने कहा कि बूढ़े हो रहे पशुओं के चलते किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button