Uncategorized

राह चलते अपराधी ने चलाई गोली, बाल बाल बचे एक अधेड़ व्यक्ति

खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत दीना चकला गांव के पास एक अधेड़ व्यक्ति को अपराधियों द्वारा गोली मारने की सुचना प्रकाश में आया है। वहीं गोली चलने के दौरान जख्मी अधेड़ व्यक्ति को आनन-फानन में खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जख्मी की पहचान दीना चकला गांव निवासी स्वर्गीय अवध नारायण सिंह के 55 वर्षीय पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार अहले सुबह करीब छः बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताते चलें कि गोली जख्मी के कमर को छुते हुए निकल गई, जिसके कारण अधेड़ व्यक्ति जख्मी हो गई और बाल बाल बचे। फिलहाल चिकित्सकों ने जख्मी व्यक्ति को खतरे से बाहर बता रही हैं।

IMG 20220130 WA0002 1

वहीं जख्मी अमर सिंह ने बताया कि वे रोज की तरह आज भी अपने घर से बाहर मार्निंग वाक करने निकले हुए थे कि अचानक अनजान अपराधियों ने गोली चला गायब हो गया। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि मारने के बाद अपराधी कुछ देर उनके पीछे खड़ा होकर तमाशा देखता रहा फिर रफुचक्कर हो गया। हालांकि उन्होंने अनजान अपराधी का चेहरा देखने की बात बता रहे हैं। अर्थात जख्मी के अनुसार पहचान हेतु अपराधी अनजान तो जरूर है लेकिन चेहरा उनके सामने अब भी घुम रही है।

IMG 20220130 WA0003

वहीं इस मामले को लेकर पसराहा थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल को इलाज के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल जख्मी द्वारा लिखित आवेदन मिल रही है। तत्पश्चात पुलिस प्रशासन अपने स्तर से अपराधी की पहचान करने में जुटी हुई है और बहुत जल्द अपराधियों की पहचान कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button