खगड़ियाबिहारराजनीति

पिता के जलाएं अलख पर आगे बढ़ सभी वादे एक के बाद, एक कर रहे पुरी:- डॉ संजीव कुमार

श्रवण आकाश की कलम से

खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता विधानसभा के विधायक डॉ संजीव कुमार द्वारा इंद्रानगर धनखेता में पीसीसी सड़क का उदघाटन किया गया। जहां स्थानीय जनता द्वारा विधायक का बैंड बाजा सहित फूलों मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। वही कायकर्ताओ ने सैकड़ो मोटर साइकिलों सहित कई वाहनों से उन्हे रजिस्टरी मोड़ से इंद्रानगर धनखेता तक जोरदार नारेबाजी के साथ ले गए। वही जनता के उत्साह को देखते हुए युवा विधायक डॉ संजीव कुमार ने भी उनकी हौसला अफजाई करते हुए अपने वाहन से उतरकर तारा मध्य विद्यालय से इंद्रानगर तक पैदल मार्च करते हुए जनता का अभिवादन किया।

IMG 20220107 WA0020

वही अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव प्रचार के दौरान यहां की जनता से जो वादा किया था, उसे आज मैने पूरा किया। साथ ही साथ परबत्ता में न्याय के साथ विकाश का जो अलख पिता श्री आर. एन. सिंह ने जलाया था उसे मैं आगे बढ़ा रहा हु। हम परस्थिति के अनुसार अपने आप को नही बदलते है हम अपने अनुसार परिस्थिति को बदलने में विश्वास रखते है। यहां बिहार सरकार के कानून का राज है। आप निशिंत होकर रहे अपराधी चाहे कितना भी ताकतवर क्यों ना हो, उसे बिल में ही रहना होगा । वही उन्होंने बिहार सरकार के द्वारा चलाए गए शराबबंदी मुद्दे पर पर अपनी अतुल्य वक्तव्य देकर कहा कि शराब कारोबारी की एक एक कर कानून सफाया कर रही है। आप निश्चिंत रहें धीरे धीरे सभी शराब कारोबारियों का भंडाफोड़ किया जाएगा आने वाले समय में।

IMG 20220107 WA0021

वहीं दूसरी ओर गढमोहनी से दौरा बगीचा तक 1 करोड़ 14 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का भी शिलान्यास किया । जिसके बदौलत मौजूद जनताओं के चेहरे पर प्रसन्नता नजर आई। मौके पर गोगरी जमालपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राज किशोर यादव, मुखिया बालकृष्ण शर्मा, बंटू सिंह, जेडीयू जिला मुख्य प्रवक्ता मनमन बाबा, मणिभूषण राय, पूर्व डीएससी शिव शंकर दास,धनिक लाल दास, बचनदेव दास, कोबिद कुमार सहित हजारों की संख्या में जेडीयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20220107 WA0019

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button