Uncategorized

डाक विभाग के द्वारा डाक टिकट कैंसिलेशन योग दिवस के अवसर पर विशेष डाक टिकट कैंसिलेशन जारी किया गया।

डाक विभाग के द्वारा डाक टिकट कैंसिलेशन योग दिवस के अवसर पर विशेष डाक टिकट कैंसिलेशन जारी किया गया।

एंकर व्यू:—आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भागलपुर के डाक विभाग के द्वारा योग दिवस को समर्पित विशेष डाक टिकट कैंसिलेशन जारी किया गया।
इस अवसर पर डाक अधीक्षक डॉक्टर आर पी प्रसाद जी ने सभी का स्वागत किया और योग दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में योग अपनाना चाहिए एवं आज इस अवसर पर डाक विभाग के द्वारा जारी है डाक टिकट कैंसिलेशन से योग का प्रचार प्रसार अधिक से अधिक होगा और लोग योग के लिए अग्रेषित होंगे।
इस अवसर पर डाक टिकट विशेषज्ञ राहुल रोहिताश्व भी अपने विचार और अच्छे और लोगों से अधिक से अधिक योग के द्वारा अपने और पर्यावरण का दोनों का हम ध्यान रखें।
पोस्ट मास्टर सुनील सुमन ने भी लोगों से डाक विभाग से जोड़ने का आव्हान किया।
इस अवसर पर डाक टिकट विशेषज्ञ चांद झुनझुनवाला ने भी अपना वक्तव्य रखा उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में योग हजारों सालों से हमारी और प्रकृति की सुरक्षा कर रहा है इसे अपनाना आज के परिवेश में अत्यावश्यक है । डाक टिकट कलेक्शन के मुख्य उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से भागलपुर डा सुनील कुमार डाक निरीक्षक नवगछीया संजीव सुमन झा डाक निरीक्षक केन्द्रीय सुनील कुमार सुमन पोस्ट मास्टर भागलपुर जुनैद अख्तर सिस्टम एडमिन डाक टिकट विशेषज्ञ चाँद झुनझुनवाला राहुल कुमार प्रिती कुमारी एवं डाक विभाग के कर्मचारी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button