भागलपुर

अजगैविनाथ महोत्सव की तैयारी को लेकर अहम बैठक ।। Inquilabindia

अजगैविनाथ महोत्सव की तैयारी को लेकर अहम बैठक।

भागलपुर सुलतानगंज नई दुर्गा स्थान के प्रांगण में अजगैबीनाथ महोत्सव 2022 के आयोजन समिति के सभी सक्रिय सदस्य एवं शहर के सभी मीडिया कर्मियों का महत्वपूर्ण बैठक आहूत किया गया । बैठक की अध्यक्षता अजीत कुमार ने की । चूँकि अब महोत्सव का समय बिल्कुल करीब आ चुका है अतः कार्यविधि को अंतिम रूप देने हेतु गतिविधियां तेज कर दी गई है ।

साथ ही साथ रंगमंच निर्माण एवं प्रशाल में पंडाल का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है । जन जन तक प्रचार हेतु अनेकों माध्यम जैसे सोशल मीडिया ,माईकिंग बैनर- पोस्टर ,आदि के माध्यम से भी लोगों को अजगैबीनाथ महोत्सव के बारे में बताया जा रहा है । ऑडिशन की भी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है । 02 एवं 03 अप्रैल को होने वाले दो दिवसीय महोत्सव में गायन प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता एवं कवि सम्मेलन के अलावे शहर के प्रतिष्ठित नृत्य संस्थान एवं गायन संस्थान के कलाकारों के द्वारा भी रंगमंच पर प्रस्तुति देने का सूची तैयार हो चुका है ।

बैठक में सभी अखबारों के मीडिया कर्मी तथा आयोजन समिति के सचिव कुमार दीपांशु दीपक, संयोजक एस के प्रोग्रामर ,सांस्कृतिक सचिव प्रकाश नारायण चौधरी ,मीडिया प्रभारी पवन कुमार पाठक कोषाध्यक्ष अखिलेश सिंह पुतुल, सहसंयोजक सोनू सिंह राजपूत, सांस्कृतिक सचिव चेतन राजहंस, सह कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार टिंकू, उदय कुमार आदि मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button