अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, सुबह ली अंतिम सांस, शोक की लहर छाई

arvind singh mewar 4 052317012623
[espro-slider id=5813]

उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का आज निधन हो गया है. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उन्होंने रविवार को सुबह अंतिम सांस ली. अरविंद सिंह के निधन के समाचार के बाद पूरे मेवाड़ अंचल में शोक की लहर छा गई. अरविंद सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को होगा. उससे पहले पूर्व राजपरिवार की ओर से कई परंपराएं निभाई जाएंगी. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के पिता अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद सिटी पैलेस में भीड़ जुटना शुरू हो गई है.

अरविंद सिंह मेवाड़ की शिक्षा मेयो कॉलेज अजमेर में हुई थी. अरविंद सिंह उदयपुर के पूर्व महाराणा भगवान के छोटे बेटे थे. उनके बड़े भाई महाराणा महेन्द्र सिंह मेवाड़ थे. उनका भी पिछले दिनों लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. पंरपरा के अनुसार महेन्द्र सिंह मेवाड़ राजघराने की गद्दी के उत्तराधिकारी थे. लेकिन मेवाड़ रियासत और उसके होटल समूह का संरक्षण अरविंद सिंह के पास ही था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *