भागलपुर

भागलपुर जदयू जिलाध्यक्ष बने शाहकुंड के विपिन बिहारी सिंह ।

भागलपुर जदयू जिलाध्यक्ष बने शाहकुंड के विपिन बिहारी सिंह ।

भागलपुर :बुधवार को बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड ने शाहकुंड निवासी विपिन बिहारी सिंह को भागलपुर ज़िला जदयू का अध्यक्ष मनोनीत किया गया हैl उनके मनोनयन पर भागलपुर के जदयू कार्यकर्ताओ में काफी हर्ष एवं बधाइयों का तांता लगा हुआ था।उनके मनोनयन पर बधाई देते हुए युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव राकेश कुमार ओझा ने कहा कि ये ज़िला के आम कार्यकर्ताओ के लिए गर्व की बात है कि उनके बीच से आम कार्यकताओं को ज़िलाध्यक्ष बनाया गया है।

IMG 20221123 WA0079
IMG 20221123 WA0080 1

विपिन बिहारी को संगठन चलाने का लंबा अनुभव है एवं इनके मनोनय से जिला में जदयू संगठन को मजबूती मिलेगी। उनको बधाई देने वालो में पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन,सुड्डू साई,अर्जुन प्रसाद साह,राजीव सिन्हा, मृत्युंजय कुशवाहा युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव राकेश कुमार ओझा कुशवाहा,गुरुचरण गुप्ता,संजय राम आदि कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button