भागलपुर

12 जुलाई को मनाया जाएगा तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस।

अमरजीत सिंह संवादाता भागलपुर

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय का स्थापन 12 जुलाई को मनाया जाता है । वैश्विक महामारी कोरोना के चलते पिछले साल भी जैसे तैसे में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ था। इस बार स्थापना दिवस को लेकर कई बैठक की गई और कई अहम फैसले भी लिए गए । अंततः सारी बिंदुओं पर वार्ता हुई आज की बैठक विश्वविद्यालय के सिंडिकेट हॉल में रखी गई थी। भागलपुर की कुलपति डॉ नीलिमा गुप्ता ने 12 जुलाई को होने वाले स्थापना दिवस को लेकर अधिकारियों के साथ आज विशेष बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा कर उसे मूर्त रूपरेखा दी गई। वहीं कोविड को देखते हुए सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन का कार्यक्रम के दौरान सख्ती से पालन करने का भी निर्देश दिया गया। आज के इस बैठक में प्रत्येक कॉलेज के प्राचार्य वह विश्वविद्यालय के पदाधिकारी गण भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button