मसदी पंचायत के मसदी गांव मे थानाध्यक्ष व मुखिया प्रत्याशी के प्रतिनिधि द्वारा मास्क,साबुन,सेनिटाइजर वितरण // INQUILABINDIA

बढते करोना संक्रमण के रोकथाम के लिए भागलपुर सुलतानगंज के मसदी पंचायत के महादेव मंदिर के प्रागण मे मुखिया प्रत्याशी संगीता देवी के द्वारा सोशल डिस्टेंस के साथ मास्क ,साबुन एंव सेनिटाइजर का वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का शुभारंभ थानाध्यक्ष डॉ.गौरव कुमार ,मुखिया प्रत्याशी प्रतिनिधि विनोद यादव ने की।इस दौरान थानाध्यक्ष डॉ.गौरव कुमार ने बढते करोना संक्रमण को देखते हुए गांव वासीयों को मास्क लगाना अनिवार्य हैं जिससे आप सुरक्षित रह सके और यह महामारी से बच सके इसके लिए गांव वासीयों को जागरूक किए।साथ ही मुखिया प्रत्याशी के प्रतिनिधि विनोद यादव ने भी मसदी गांव वासीयों को मास्क, साबुन,सेनिटाइजर वितरण करते हुए ।बढते करोना महामारी से बचने की सलाह दिए।इस दौरान मुखिया प्रत्याशी के सदस्य अवीनाश यादव, मुकेश कुमार, विक्की कुमार, अरविंद यादव,राजेश यादव,सन्नी कुमार, तुलसी कुमार, रुपेश कुमार, इत्यादि सदस्य एंव ग्रामीण मोजुद थे।




