खगड़िया

अपराधियों ने दिन दहाड़े गोली चला किया एक जख्मी, ग्रामीण दहशत में ।। Inquilabindia

अपराधियों ने दिन दहाड़े गोली चला किया एक जख्मी, ग्रामीण दहशत में

IMG 20211208 WA0001

खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत माधवपुर पंचायत के माधवपुर गांव निवासी बिनो सिंह के सुपुत्र तेतर सिंह को दोपहर उनके हीं समाज के असमाजिक तत्वों ने सोए अवस्था में घेरकर गोली मार किया जख्मी। जानकारी के अनुसार जख्मी तेतर सिंह अपने खेत में बने मचान पर सो रहे थे कि अचानक उनके हीं समाज के मनचलों ने घेरकर गोली चला दिया, जख्मी की कहना मानिए तो मनचलों का निशाना सीधे छाती में मार मौत के घाट उतारना था, लेकिन ईश्वर की मर्जी सोए अवस्था में अपराधियों की सुरघुन सुन आंखे खुल गई और बचते बचाते कि छाती का निशाना हाथो की उंगलियों से जा लगी और तेतर सिंह जख्मी हो गए। वहीं अपराधियों की पहचान को लेकर तेतर सिंह का कहना हुआ कि पड़ोसी से वर्षों पुर्व से आपसी विवाद चल रही थी। वहीं आज पड़ोसी सच्चिदानंद सिंह के सुपुत्र अशोक सिंह के कथनानुसार इनके बेटा सिंटु सिंह, बिट्टू सिंह, चिन्टु सिंह, देवानंद सिंह आदि ने हथियार के साथ घेरा और उसी में से बिट्टू सिंह ने गोली चला जख्मी कर दिया। आनन फानन में परिजनों की मदद से जख्मी मरीज को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी परबत्ता लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर मरीजों की बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर ग्रामीणों में इस घटना को लेकर दहशत फैला हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button