भागलपुर

कन्या प्राथमिक विद्यालय बभनगामा में धूमधाम से संपन्न हुआ बाल मेला सह वार्षिक खेल उत्सव

कन्या प्राथमिक विद्यालय बभनगामा में बाल मेला सह वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद सदस्य  मोईन राइन, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता  निरंजन चौधरी, सत्यप्रकाश झा, विजय चौधरी एवं विद्यालय अध्यक्ष मृत्यंजय चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

img 20260130 wa00934704388196412937549


इस अवसर पर विद्यालय परिसर बच्चों की प्रतिभा, खेल भावना और रचनात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। विविध शैक्षणिक एवं खेलकूद गतिविधियों का सफल संचालन प्रधान शिक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में विद्यालय के सभी शिक्षकों द्वारा किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

img 20260129 wa00063784632946006142784
विज्ञापन


सभी प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार वितरण सह शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 31 जनवरी 2026 को किया जाएगा। यह आयोजन शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button