भागलपुर

शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण

नवगछिया शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने के आरोपित को नवगछिया महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित खरीक थाना के सुकटिया निवासी दिवाकर मंडल है। ज्ञातव्य हो कि शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप पीड़िता ने लगाई थी। पीड़िता ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी। बताया गया कि मामा के घर रहने आयी थी। रंगरा थाना के झल्लुदास टोला में आरोपित खरीक थाना सुकटिया का दिवाकर मंडल के भाई का ससुराल है। दिवाकर मंडल वहीं रहता था। गांव के विषहरी मंदिर के पास एक कागज पर मोबाइल नंबर लिख कर दिया और कहा कि हमसे बात करना। बिना कुछ कहे हम कागज फाड़ दिये। बोले कि हम आपसे बात क्यों करें। आरोपित ने बोला मैं तुमसे शादी करूंगा। तुम्हे रानी बना कर रखूंगा। उस समय नाबालिग होने से दिवाकर की बात को समझ नहीं पायी। दिवाकर पर विश्वास कर लिये। दिवाकर मंडल ने मुझे मोबाइल खरीद कर दिया। मुझे बाइक पर बैठा भागलपुर लेकर जाता था। वर्ष 2022 से 2024 तक नवगछिया जीरोमाइल के नजदीक एक निजी होटल में कमरा लेकर कई बार मेरे साथ दुष्कर्म किया। मैं गर्भवती हो गयी। आरोपित ने गोली खिला कर मेरा गर्भपात करवा दिया। अब दिवाकर मंडल शादी करने से इंकार कर रहा है। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता के बयान पर नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button