भागलपुर

परबत्ता थाना पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार ।। Inquilabindia

नवगछिया। परबत्ता थाना कांड संख्या- 08/22, 413/414 भा.द.वि. के अभियुक्त मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के भटगामा निवासी अमर कुमार यादव पिता अंबिका यादव, परबत्ता थाना क्षेत्र के यमुनिया निवासी मो जुबेर पिता मो इब्राहिम उर्फ इबाम, नवगछिया मिलटोला के मिथुन कुमार पिता नित्यानंद सिंह को गरैया से यमुनिया जाने वाली 14 नम्बर सड़क पर गिरफ्तार किया गया। वही मौके से एक लाल रंग की अपाचे मोटरसाइकिल संख्या- बीआर- 34 सी 1774, दो एंड्रॉइड मोबाईल एवं दो अपराधी के पास से कुल 7 हजार रुपिया बरामद कर जप्त किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार तीनों अपराधियों ने नवगछिया थाना के विभिन्न कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया। इस बारे में मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गिरफ्तार चौसा भटगामा के अमर कुमार पर नवगछिया थाना में एक, गोड्डा हनवरा थाना में एक, अकबरपुर रुपौली थाना में एक एवं मधेपुरा के चौसा थाना में एक सहित कुल चार आपराधिक कांड दर्ज हैं। वही जमुनिया के मो जुबैर पर परबत्ता थाना में एक एवं नवगछिया थाना में हत्या, आर्म्स एक्ट सहित कुल चार आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज है। जबकि मिलटोला नवगछिया के मिथुन कुमार पर नवगछिया थाने में तीन आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि जुबेर व अमर पूर्व में भी जेल जा चुका है। गिरफ्तार तीनों अपराधियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। छापेमारी दल में परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव, एएसआई श्रीकांत चौधरी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button