बिहार

पारिवारिक विवाद में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी

सुल्तानगंज । नगर परिषद वार्ड नंबर 2 में पारिवारिक विवाद में दो युवक मोहम्मद फैजान उम्र 16 वर्ष तथा मोहम्मद शाहिर उम्र 13 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि मोहम्मद शाहरुख 21 वर्ष को अंदरूनी चोट लगी है । वहीं पिड़ीत द्वारा बताया गया कि हम मायके में 13 साल से रह रहे हैं। मेरे मायके का कोई भी परिवार घर पर नहीं रहता था ।घर भी टूटा फूटा था जिसे बनाने के लिए 6 माह पूर्व 50,000 अपने भाई मोहम्मद आरिफ को दिया। घर बन जाने के बाद से ही हमारे भाई द्वारा बार-बार गाली गलौज तथा मारपीट कर घर खाली करने के लिए कहा जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी ।जिसमें मोहम्मद आरिफ द्वारा कहा गया था कि दिए हुए 50,000 वापस कर देंगे तभी घर खाली करना ।लेकिन पैसा वापस नहीं कर हमारे दो पुत्र मोहम्मद फैजान ,मोहम्मद साहिल को मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बीच-बचाव करने आए हमारे बड़े पुत्र मोहम्मद शाहरुख को भी लात घुसा से मार कर भगा दिया। मोहम्मद आरिफ तथा उसकी पत्नी अजमेरी खातून द्वारा भद्दी भद्दी गाली तथा बार-बार मारपीट किया जा रहा है ।इस मामले को लेकर पीड़ित द्वारा स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। वहीं स्थानीय थाना मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button