भागलपुर

सुलतानगंज के गनगनियां मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तरवाहिनी मां गंगे के तट पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लम्बी आयु के लिए 71 दिप प्रज्वलित कर कामना की ।

भागलपुर सुलतानगंज गनगनियां मे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर संध्या 7 बजे मां गंगे के उत्तरवाहनी गंगा तट पर 71 दीप प्रज्वलित कर एवं लड्डू वितरण करते हुए मनाया । इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता उत्तरी मंडल के मंडल अध्यक्ष कुमार मंगलम ने की । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा भागलपुर जिला प्रवक्ता कुमार श्रवण ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए उत्तरवाहिनी गंगा तट पर 71 दीप जलाकर कामना किए गए। इस दौरान भाजपा के मंडल ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष धर्मवीर मंडल ,सोनू कुमार शर्मा, प्रीतम मंडल, विपिन कुमार सिंह, राजेश कुमार झा , इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता एंव अनेकों गनगनियां ग्रामवासी मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button