भागलपुर
पांच सदस्यीय आयोग के सदस्य बने तारकेश्वर ठाकुर ।। InquilabIndia

नवगछिया। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन ने पांच सदस्यीय आयोग के गठन की अधिसुचना जारी की है। जिसमें कटिहार के पूर्व राजद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर ठाकुर को अति पिछड़ा आयोग के सदस्य बनने पर नवगछिया राजद नेताओं एंव कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त किया। जिसमें गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शलैश कुमार, जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू यादव, प्रधान महासचिव संजय मंडल, राजद नेता अशोक कुमार, नंदु यादव, विश्वास झा, शुभम यादव, रंधीर यादव, हिमांशु झा, धर्मेंद्र यादव, मनोज यादव, गोरीशंकर यादव, सौगंध कुमार, गौरव कुमार, हिमाशु यादव, प्रमोद चौबे सहित अन्य ने बधाई दिया।



