भागलपुरखगड़ियाबिहार

माघी पुर्णिमा के शुभ अवसर पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

श्रवण आकाश, खगड़िया – खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखण्ड अंतर्गत अगुवानी गंगा घाट पर माघी पुर्णिमा के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ काफी मात्रा में उमड़ नजर आई। जहाँ खगड़िया जिला सहित भागलपुर, सहरसा, मधुबनी, सुपौल आदि कई जिलों के श्रद्धालुगण गंगा स्नान करने को पहुंचे हुए थे।

WhatsApp Image 2021 02 27 at 7.35.25 PM

अगुवानी गंगा घाट उत्तरवाहिनी होने के चलते श्रद्धालुओं का कहना है कि आज के दिन स्नान करने से मां गंगा सभी पापियों का पाप नष्ट कर सुख शांति और उन्नति देती है। बताते चले कि वहीं माघी पुर्णिमा मेला में समाजिक कार्यकर्ता सह हमारा परबत्ता वाट्सऐप ग्रुप के तरफ से नि:शुल्क पेयजल और स्वास्थ्य सुविधा भी करवाई गई थी। साथ ही साथ अगुवानी गंगा घाट पर चारों तरफ राम ध्वनि की धुन की भी गुंजाइमान हो गई थी।

SCHOOL

ये मेला इतना भयानक थी कि श्रद्धालुओं का जत्था पुरे तीन किलोमीटर तक खचाखच भड़ी हुई थी। वहीं माघी पुर्णिमा के शुभ अवसर पर हीं मां भगवती मंदिर के सामने सह बिहार केशरी मोती हज्जारी इंटरस्तरीय विद्यालय डुमरिया बुजुर्ग के मैदान में भब्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2021 02 28 at 7.34.50 AM

जिसमें मधेपुर निवासी कटिमन सिंह ने प्रथम स्थान, लौनियांचक निवासी हग्गु सिंह द्वितीय स्थान और बांका जिले के कोठिया गाँव निवासी मन्नु सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।

WhatsApp Image 2021 02 28 at 7.51.48 AM

वहीं इस आयोजन में खगड़िया जिला सांसद चौधरी महबूब अली केशर के द्वारा फीता काटकर घुड़दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, तत्पश्चात घुड़दौड़ प्रतियोगिता के आयोजक डुमरिया बुजुर्ग गाँव निवासी हेमा कुंवर (पहलवान) के सुपुत्र आशीष कुमार (एस.एस. बी.) ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं सह दर्शकों का अभिवादन, स्वागत करते हुए कहा कि यदि आप सभी की इसी तरह से सहयोग मिलती रहे तो मैं हर वर्ष घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करता रहुंगा।

WhatsApp Image 2021 02 28 at 7.51.02 AM 1

मौके पर लोजपा प्रत्याशी आदित्य कुमार सौर्य उर्फ बाबुलाल सौर्य, प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडोलिया, शत्रुघ्न मिश्रा, अखिलेश कुमार, कृष्ण कुमार, प्रेम भरद्वाज, दीपक मिश्रा, हरिनंदन मिश्रा, मुरारी मिश्र सहित हज्जारों की संख्या में दर्शकगण मौजूद थे।

WhatsApp Image 2021 02 25 at 4.49.48 PM

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button