खगड़ियाबिहार

तेज आंधी से बगीचे में लगी आम के पेड़ गिरने से एक बच्ची की मौत

श्रवण आकाश, खगड़िया की कलम से

खगड़िया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज आंधी तुफान आने से जगह जगह क्षति हुई हैं, इसके साथ ही साथ गोगरी प्रखंड क्षेत्र में भी अचानक तेज आंधी में आम के पेड़ गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार गोगरी नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 स्थित एक बगीचे में आम के पेड़ गिरने से एक 8 वर्ष की बच्ची की हुई मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके कारण परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बताया जा रहा है।

IMG 20220519 WA0008

वहीं मृत बच्ची की पहचान मो० असलम की 8 वर्षीया किशोरी बच्ची सिमरन बताया जा रहा है। जिसकी मृत्यु घटनास्थल पर हीं हो गई। वही नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कुमार रवि एवम् जेडीयू जिला प्रवक्ता मनमन बाबा ने जेसीबी एवं स्थानीय लोगो की मदद से बच्ची का रेशक्यू किया और उसे उपचार के लिए रेफरल अस्पताल गोगरी भेजा । जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंततः मौजूद वहीं मौजूद अध्यक्ष प्रतिनिधि कुमार रवि ने बताया कि हमलोग पीड़ित परिवार को यथा संभव मदद कर रहे हैं और जहां तक संभव होगा, हमलोग पीड़ित परिवार को सरकारी लाभ जल्द से जल्द दिलवाने का प्रयास करेंगे ।

IMG 20220107 WA0015 9

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button