उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व का समापन, भक्तिमय बना माहौल

श्रवण आकाश, खगड़िया

लोकआस्था सूर्याेपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ समापन, भक्तिमय बना माहौल। रविवार शाम तथा सोमवार सुबह व्रतियों तथा श्रद्धालुओं ने शहर के विभिन्न छठ घाटों पर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व को लेकर संपूर्ण गांव भक्ति के माहौल में डूबा रहा। गांव में चारों ओर छठ मैया के गीतों की धुन सुनाई देती रही। वहीं बहुचर्चित उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पर हजारों की संख्याओं में श्रद्धालुओं की भीड़ और पुजा पाठ, सजावटी सामान से मनोरम दृश्य देखने को मिला। जहां लोगों ने खुले जल में भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके अलावे स्थानीय सीढ़ी घाट नयागांव, गंगा घाट गोढियासी, गंगा घाट सलारपुर, गंगा घाट खनुवां राका, गंगा घाट कबेला, गंगा घाट श्रीरामपुर ठुठ्ठी सहित कई अन्य छठ घाटों पर लोगों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

img 20231120 wa00831292568804721648258

जबकि वहीं कई लोगाें ने अपने घर के छत पर भी पूजा किया और भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। बताते चलें कि श्रद्धालु प्रात:काल से ही छठ घाट की ओर डाला के साथ रवाना हो गए। सूर्य की लालिमा देखते ही व्रती एवं श्रद्धालुओं के चेहरे पर प्रसन्नता झलकने लगी। वहीं पुजा के दौरान छठ व्रती जल में खड़े होकर अपने आंचल में अक्षुण्ण गरिमा समेटे पवित्र गंगा नदी में व्रतियों तथा श्रद्धालुओं का मानो हुजूम उमड़ पड़ी थी। व्रती एक एक कर के अपने परिवार जनों के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इससे पूर्व व्रती तथा श्रद्धालु ने घंटों भगवान सूर्य के उगने का इंतजार जल में खड़े होकर किया। व्रती के जल से निकलने के बाद लोगों ने उनके पांव छुए। आशिष प्राप्त किया।

img 20231120 wa00827521780429187238802

इस दौरान व्रतियों ने पुरूषों को टीका लगाया तथा महिलाओं की मांग में सिंदूर दिया तथा उनके सुहाग की दीघार्यु होने की प्रार्थना की। अर्घ्य देने के बाद लोगों में प्रसाद प्राप्त करने की होड़ लग गई। लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्रती से आशीष लिया। छठ पूजा को लेकर विभिन्न छठ घाटों पर प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था की गई थी। छठ घाटों पर बैंड बाजा और छठ मैया की गीत से एकदम माहौल भक्तिमय नजर आई। वहीं पुछताछ में नयागांव छठ घाट पर मौजूद श्रद्धालु गौतम कुमार, श्रीराम कुमार, प्रीति देवी और अगुवानी गंगा घाट पर मौजूद श्रद्धालु संजीव चौधरी, मदन सिंह, अनुपम कुमार, सुधा देवी, शिवानी सिंह, विदुषी आदि ने कहा कि छठ लोक आस्था का पर्व है पूरा समाज इससे जुड़ता है पर्व और त्योहार का महत्व ही सामूहिकता का दर्शन है छठ ही ऐसा पर्व है जब सब एक जुट हो करके प्रकृति स्वच्छता और लोक आस्था के प्रति समर्पित भाव के साथ काम करते हैं। जबकि वहीं गोगरी एसडीओ अमन कुमार सुमन, गोगरी पुलिस उपाधीक्षक रमेश कुमार और परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल समेत कई अन्य प्रशासनिक अधिकारियों पदाधिकारी द्वारा खासकर बहुचर्चित उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पर लगातार कैंप कर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर शांतिपूर्ण माहौल स्थापित करने में कामयाब रहा। इसके अलावा भी कई अन्य छठ घाटों की निरिक्षण भी कर व्यवस्था को दुरुस्त कराया।

Leave a Comment