भागलपुर

आगमी पंचायत चुनाव को लेकर डीएसपी डॉ.गौरव कुमार ने नगर मे किए फ्लैग मार्च।।।

भागलपुर सुलतानगंज थाना परिसर मे डीएसपी डॉ. गौरव कुमार पहुचे।इस दौरान डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने पहली बार डीएसपी बनने पर ग्राम रक्षा दल सहित राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने फुलमालाओ से स्वागत किए।वहीं डीएसपी गौरव कुमार ने तारापुर, असरगंज, बरियारपुर ,पुलिस पदाधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव को लेकर संयुक्त बैठक किए गए।साथ ही पंचायत चुनाव के मद्देनजर को देखते हुए डीएसपी डॉ.गौरव कुमार ने सुलतानगंज थाना परिसर से चौक बाजर तक मुरारका कॉलेज के एनसीसी कैडर एंव पुलिसकर्मियों के साथ फ्लैग मार्च किए गए।।इस दौरान डीएसपी डॉ.गौरव कुमार ने मिडिया को बताया कि आगामी पंचायत चुनाव को लेकर बरियारपुर, तारापुर, असरगंज सहित पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कि गई।जिसमें दियारा क्षेत्र सहित पंचायतों मे पेट्रोलिंग गस्ती बढाई जाएगी।साथ ही अचार संहिता पर107 पर कार्यवाही एंव सीसीए पर नकेल कस्ते हुए कार्यवाही कि बात कहते हुए पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए।इस दौरान थानाध्यक्ष लाल बहादुर, सरकिल इस्पेक्टर रतनलाल ठाकुर,विडिओ मनोज कुमार मुर्मु, सीओ शंभुशरण राय,कार्यपालक पदाधिकारी अभीनव कुमार, शांति समिति के अध्यक्ष दिपांकर कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष मो.मेराज,अफरोज आलम,शिवम चौधरी, सहित कई पुलिस कर्मी एंव राजनीतिक दल के नेता मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button