बिहार

कोचिंग पढ़ने गई छात्रा अब तक गायब आशंका पर एक युवक गिरफ्तार।।

बिहार स्टेट हेड श्रवण आकाश की खास रिपोर्ट

खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को गायब होने की खबर मिल रही है। दरअसल घटना बीते 29 दिसंबर की बताई जा रही है, जहां उक्त छात्रा अपने गांव से नगर पंचायत परबत्ता कोचिंग पढ़ने रोज की तरह अपने घर से निकली थी। जो कि अब तक वापिस अपने घर नहीं पहुंची है। अर्थात अपने माता-पिता व अभिभावक के पहुंच से गायब होने की खबर बताया जा रहा है। वहीं छात्रा के परिजन व अभिभावक ने लाख कोशिशें के बावजूद भी असफल रहने के कारण अंततः पुलिस प्रशासन के शरण में जाकर मदद व सहयोग की गुहार लगाई है। इतना ही नहीं बल्कि अपनी बच्ची व कोंचिंग पढ़ने गई छात्रा के गायब होने पर लड़की के पिता ने दो लड़को पर मामला भी दर्ज करा गायब होने की आशंका जताई है।

IMG 20220102 WA0003

वहीं इस मामले की पुष्टि करते हुए परबत्ता थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि छात्रा के पिता ने मोबाइल पर लगातार बातचीत किए जाने का आरोप लगाते हुए छात्रा को लेकर भागने का मामला दर्ज कराया है जिस मामले में परबत्ता थाना पुलिस ने सिराजपुर गांव के एक लड़का विक्की कुमार को गिरफ्तार कर खगड़िया कारावास में भेज दिया गया । साथ ही साथ परबत्ता थाना अध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि मोबाइल जांच के आधार पर गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button