भागलपुर

नवगछिया पीएचसी और ढोलबज्जा एपीएचसी में सुरक्षाकर्मी की मांग को लेकर आयुक्त और डीएम को सौंपा ज्ञापन ।

नवगछिया पीएचसी और ढोलबज्जा एपीएचसी में सुरक्षाकर्मी की मांग को लेकर आयुक्त और डीएम को सौंपा ज्ञापन ।

नवगछिया। पीएचसी व ढोलबज्जा एपीएचसी में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने को लेकर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया ने भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त दयानिधान पांडेय और जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन से मिल ज्ञापन सौंपा और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की मांग की। प्रशांत ने बताया कि पहले नवगछिया पीएचसी में 6 सुरक्षाकर्मी तैनात थे लेकिन कुछ माह से हटा दिया गया। सभी छह सुरक्षाकर्मियों की रोजी-रोटी बहुत ही दयनीय स्थिति से चल रही है। साथ ही नवगछिया पीएचसी से सुरक्षाकर्मियों के हटा लिए जाने से असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ढोलबज्जा एपीएचसी में भागलपुर, पूर्णिया एवं मधेपुरा की सीमा क्षेत्र पर अवस्थित है। जहां लगभग तीन लाख की आबादी को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध होती है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार कराने आते हैं लेकिन सुरक्षाकर्मी नहीं होने के कारण मरीज व परिजन आपस में नोक-झोंक कर लेते हैं। मारपीट की घटना तक हो जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button