भागलपुर

अजय इंडियन गैस एजेंसी में लाखों की चोरी , चोर ने तीसरी आंख के डीवीआर मशीन भी ले गए ।। Inquilabindia

• देर रात चोरों ने घटना को दिया था अंजाम

• वरीय पुलिस अधिकारी ने सभी थाना पुलिस को रात्रि में गस्ती बढ़ाने को लेकर दिए थे सख्त निर्देश

नाथनगर : मधुसुदनपुर क्षेत्र के कंझिया स्थित इंडियन गैस एजेंसी में चोरों ने तकरीबन पाच लाख एवं सीसीटीवी के डीवीआर मशीन चोरी कर फरार हो गया घटना के बाबत बताया जा रहा है कि नाथनगर मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के कंझिया गांव स्थित अजय इंडियन गैस एजेंसी में चोरों ने काउंटर में रखे चार लाख पचास हजार कैश और सीसीटीवी के डीवीआर मशीन और कंप्यूटर की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है एजेंसी के मालिक अजय ने बताया कि वह परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए हुए थे और इनकी जिम्मेदारी एजेंसी में कार्यरत प्राइवेट गार्ड को दिया गया था , वही सुबह जब आसपास के लोगों ने देखा तो किसी ने एजेंसी के मालिक को इनकी सूचना दी मौके पर पहुंचे एजेंसी के मालिक अजय देख कर चौंक गए , गैस एजेंसी के मालिक अजय ने लिखित आवेदन देकर मधुसुदनपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है !

• पुलिस को रात्रि गश्ती बढ़ाने को लेकर वरीय पुलिस अधिकारी ने दिए थे सख्त निर्देश

कई दिनों से नाथनगर बम विस्फोट मामले को लेकर सुर्खियों में था लेकिन अब चाकूबाजी और चोरी जैसे घटना को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है , नाथनगर पुलिस और मधुसुदनपुर पुलिस का सिर दर्द अपराधियों ने और बढ़ा दिया है एक के बाद एक घटना को अंजाम देने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है दरअसल इधर मधुसुदनपुर में लूट छिनतई और हत्या जैसे अपराध हो रहे हैं लेकिन पुलिस नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल में ही जिले के वरीय पुलिस अधिकारी ने सभी थाना पुलिस को रात्रि गस्ती बढ़ाने को लेकर सख्त निर्देश दिए थे ऐसे में अब मधुसुदनपुर थाना पुलिस पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं !

( अमरजीत कुमार, संवाददाता)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button