भागलपुर

सुलतानगंज के शिवनंदपुर गाँव में गाँव के दबंगों द्वारा हथियार के बल पर जमीन पर अबैध कब्जा, जमीन मालिक को जान मारने की धमकी ।।

सुलतानगंज के शिवनंदपुर गाँव में गाँव के दबंगों द्वारा हथियार के बल पर जमीन पर अबैध कब्जा, जमीन मालिक को जान मारने की धमकी ।।

मामला जनता दरबार पहुंचने पर, पुलिस मामले कि छानबीन में जुटी

भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदपुर गाँव में गाँव के दबंगों द्वारा जमीन पर अबैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है| वही इस मामले में जमीन मालिक के पुत्र आनंद कुमार राज ने बताया कि हमारे पिता स्व.अरुण कुमार राज ने 19 साल पुर्व शिवानंद सिंह से पांच बिघा 15 कट्टा जमीन खरिदा गया था जो हमारे पिता स्व अरुण राज एंव माता सरिता राज के नाम रजिस्ट्री किया गया है| उस जमीन पर हमारे पिता स्व. अरुण कुमार राज के द्वारा खेतीबारी किया जाता था| उस जमीन पर गाँव के दबंग अर्जुन विंद, सुरेन्द्र विंद, बहादुर विंद, कृष्णा विंद द्वारा हथियार के बल पर जमीन पर अबैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है| मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं| इस मामले को लेकर थाना सुलतानगंज के जनता दरबार में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया गया है| वही पुलिस पुरे मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button