भागलपुर

राज्य प्रतियोगिता के लिए नवगछिया पुरूष टीम वैशाली रवाना, टीम का कमान राहुल ।। Inquilabindia

  • बिहपुर के रेलवे मैदान पर नवगछिया पुलिस जिला सीनियर पुरूष वर्ग बाल बैडमिंटन टीम का चयन किया गया।बिहार राज्य बाल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 17 से 19 दिसंबर तक कुशवाहा आश्रम हाजीपुर(वैशाली )में आयोजित होने वाली 28वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप(पुरूष/महिला) में भाग लेने वाली नवगछिया पुलिस जिला पुरूष वर्ग टीम की घोषणा कर दी गयी है।
  • टीम की घोषणा करते हुए बाल बैडमिंटन संघ के राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि चयनित हुई पुरूष वर्ग की टीम इस प्रकार है: राहुल कुमार(कप्तान),अंकित कुमार शर्मा(उपकप्ता ),अमन कुमार,गुलशन कुमार,अमित कुमार, मु.सैफ अली,मुकुल कुमार,सूरज कुमार,रवि राहुल कुमार व अविनाश कुमार हैं।प्रशिक्षक- घनश्याम कुमार व प्रबंधक-आशिष उर्फ सन्नी कुमार होगें।इससे पूर्व चयन प्रतियोगिता का उद्धघाटन मुख्य अतिथि संघ के उपाध्यक्ष शमीम उर्फ मुन्ना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया।वहीं जिला संघ के मुख्य संरक्षक सह बिहपुर विधायक ई.शैलेंद्र,उपाध्यक्ष रणजीत कुमार उर्फ श्रीहरि,मु.इरफान आलम,कोषाध्यक्ष रितेश दूबे,जिप सदस्य मोइन राइन व जिप प्रतिनिधि चंदन चौधरी, मुखिया मनोज लाल,पंसस अमन आनंद,बबलू कुमार मोदी,राकेश कुमार,मुकेश पोद्दार,कल्याण झा,शत्रुधन कुमार आदि ने राज्य चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।बिहार स्टेट सीनियर चैंपियनशिप में भाग लेने वाले नवगछिया पुलिस जिला टीम के सभी खिलाड़ियों,कोच व मैनेजर को संघ के उपाध्यक्ष शमीम उर्फ मुन्ना के द्वारा जर्सी व सोनवर्षा निवासी समाजसेवी उत्तम कुमार के द्वारा ट्रैक सूट दिया गया।
IMG 20211216 WA0010

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button