भागलपुर

देश के युवा खिलाड़ी मिल्खा सिंह को हमेशा याद करेंगे – जेम्स फाइटर

देश के युवा खिलाड़ी मिल्खा सिंह को हमेशा याद करेंगे – जेम्स फाइटर

रवींद्रनाथ ठाकुर नवगछिया।आज शनिवार को फाइटर्स फिटनेस क्लब के द्वारा एथलेटिक्स के महान खिलाड़ी मिल्खा सिंह के निधन पर युवाओं ने जीबी कॉलेज परिसर में दिया श्रद्धांजलि। क्लब के निर्देशक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने बताया कि कॉमनवेल्थ खेलों में एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले महान धावक ‘द फ्लाइंग सिख’ पद्मश्री मिल्खा सिंह जी के निधन का अत्यंत दुख है, उन्होंने विश्व एथलेटिक्स पर भारत के लिए अमिट छाप छोड़ी, राष्ट्र उन्हें हमेशा भारतीय खेलों के सबसे महान सितारों में से एक के रूप में याद रखेगा। हमनें एक ऐसी महान शख्सियत को खो दिया जिसने देश को अनेक अवसरों पर गौरवान्वित किया। वे सदैव हमारे आदर्श रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति दे। श्रद्धांजलि समारोह में जेम्स फाइटर , गौतम यादव,मिथुन महुआ ,प्रेम जैसवाल, रवि कुमार पीयूष कुमार, पिंटू यादव आदि मौजूद थे ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button